About Us
रानी रूपमती हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट
“यह सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक पहल है।”
रानी रूपमती हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट, मांडव (धार) की एक सामाजिक पहल है, जिसकी शुरुआत 31 दिसंबर 2021 को हुई। यह ब्रांड आदिवासी महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
हम पारंपरिक हैंडलूम साड़ियाँ, सूट्स और हस्तनिर्मित गिफ्ट आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो पूरी तरह स्थानीय कारीगर महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए जाते हैं। हर उत्पाद में हमारी संस्कृति, कला और महिला सशक्तिकरण की कहानी छुपी होती है।
हमारा लक्ष्य है कि मांडू–धार की पारंपरिक कला को एक मजबूत ब्रांड बनाकर देश-विदेश तक पहुँचाया जाए और अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।